एसटीएफ जबलपुर की बड़ी कार्यवाही, नकली नोटों के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़

Advertisement

(कटनी) कटनी जिले के बखड़ेरा गांव में एसटीएफ ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल टास्क फोर्स जबलपुर की टीम ने एक हाईटेक नकली नोट फैक्ट्री पर छापा मारा है। यह कार्रवाई कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी अंतर्गत की गई, जहां कृष्णा लोधी नाम के युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

आरोपी के पास से 1 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए गए। इसके साथ ही नोट छापने की प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर, स्पेशल इंक और पेपर, नोट डिज़ाइन फाइलें भी बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार कृष्णा लोधी गांव में ऑनलाइन और गारमेंट्स सेंटर की आड़ में यह अवैध धंधा कर रहा था।पुलिस ने 7 दिन तक युवक की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर बुधवार शाम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नकली नोटों का ये नेटवर्क जबलपुर और अन्य महानगरों तक फैला हुआ है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि सप्लाई आसपास के जिलों और राज्यों तक भी पहुंच रही थी।

इस कार्रवाई में टीआई निकिता शुक्ला, एसआई गणेश ठाकुर और STF की स्पेशल टीम शामिल रही। अब आरोपी को जबलपुर ले जाकर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

✍️ ( अभिमन्यु विश्वकर्मा)
   RPKP INDIA NEWS
                  कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें