नशा मुक्त समाज की ओर एक कदम – थाना कैमोर पुलिस का जागरूकता अभियान ग्राम जमुवानी खुर्द में संपन्न

Advertisement

(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डहरिया के निर्देशानुसार एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे द्वारा “नशा से दूरी है जरूरी” अभियान अंतर्गत थाना कैमोर के उनि अनिल पांडे एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम जमुवानी खुर्द में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपस्थित लगभग 200 से 250 ग्रामीणों ने नशा न करने की सामूहिक शपथ ली।

                                                                          Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं को इससे दूर रहने की सलाह दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

थाना कैमोर पुलिस का यह सराहनीय कदम समाज को एक सकारात्मक दिशा देने की ओर अग्रसर है।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
  RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें