केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने देवताल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

(जबलपुर) केन्‍द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान देवताल परिसर ओशो आश्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम व नवाँकुर सखी योजना अंतर्गत पौधारोपण किया एवं नवांकुर सखियों को पौधा वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। पौधारोपण का कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पीपल व नीम के पौधे रोपे व नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किये। कार्यकम में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर युद्ध में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जन अभियान परिषद के सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल, सीटू सदस्य शासी निकाय जन अभियान परिषद श्री अजीत सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्‍यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री नगर अध्‍यक्ष रत्नेश सोनकर एवं श्री शरद अग्रवाल, कर्नल श्री नारायण चंद्र दासपाल, संभाग समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन, जिला समन्वयक एवं विकास खंड समन्वयक, नवाँकुर संस्थाओं के सदस्‍य मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें