पत्रकारिता का भविष्य व मीडिया चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित
कारगिल विजय दिवस पर पत्रकार का किया सम्मान
(हरदा) कारगिल विजय युद्ध में भारत की विजय शहीदों को नमन करते हुए हरदा जिले के वीर पत्रकार साथियों को विश्व मानवाधिकार परिषद एवं जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया व्दारा पत्रकार शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिभाशाली पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सूत्रधार मुईन अख्तर खान, नारायण नामदेव , राम नेमा, माणिक रूनवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हरदा जिले में रहकर जनसमस्याओं के निराकरण में सजग प्रहरी के रूप में पत्रकारो व्दारा जागरूकता अभियान के माध्यम से सराहनीय योगदान दिया हो ऐसी प्रतिभाओं को मंच मिला। इस दौरान पत्रकारिता का भविष्य व मीडिया चुनौतियां विषयक सेमिनार आयोजित किया गया है जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ रामकिशोर दोगने तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया , वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद शर्मा, पार्षद श्रीमती रीना महेंद्र प्रजापति व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश विधानी शामिल रहे।
मीडिया जगत के प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता रविन्द्र वैष्णव विनोद सुर्यवशी ने कारगिल विजय युद्ध में भारत की विजय शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया हो या प्रिंट सभी को सही बातों को प्रसारित करने की आजादी है। प्रशासन और पत्रकार दोनों जनता के हित में ही कार्य करते है।पत्रकारिता एक स्वतंत्र संस्था है जिसका पत्रकारों के लेखनी पर बहुत महत्व है ।
विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों को सत्य लिखने की आजादी है उन्होंने कहा अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है जब अंग्रेजों द्वारा पत्रकारों की प्रिंटिंग मशीनों को जला दिया गया था तब पत्रकारों ने अपने हाथ से कागज पर लिखकर आम जनता तक अपनी आवाज पहुंचाई थी आजादी में भी पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है ।
आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने पत्रकार भवन की सौगात प्रदान करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पार्षद श्रीमती रीना महेंद्र प्रजापति व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश विधानी ने अपनी बात रखते हुए पत्रकारो को कारगिल विजय योद्धा से तुलना करते हुए कहा कि पत्रकार सच्चाई का आइना है
