ग्राम बरजी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन संपन्न हरियाली यात्रा के द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूकता

Advertisement

(कटनी) मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये नवांकुर सखी के माध्यम से रीठी विकासखंड के सेक्टर क्र.1 बड़गांव के ग्राम बरजी में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ पंचायत भवन से नवांकुर सखियों द्वारा सीताराम धुन के साथ व हांथ में पौधा व कलश लेकर ग्राम में व प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ग्राम का भ्रमण किया गया। ग्राम के भ्रमण के पश्चात यात्रा का समापन पंचायत भवन के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम, अभिलाषा लोधी (सरपंच), राम चरन दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी कौशल चौबे, गणेश उपाध्याय, शरद यादव परामर्शदाता, सुरेन्द्र पाठक नवांकुर संस्था-आदर्श नवयुवक सेवा समिति बरजी उपस्थित होकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक जगन सिंह मसराम ने बताया कि नवांकुर सखी हरियाली यात्रा पर्यावरण संरक्षण के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

निश्चित रूप से इस यात्रा से आमजनमानस में जागरुकता बढ़ेगी व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में पौधरोपण के प्रति सजगता आएगी। सभी ग्रामवासियों में इस अद्वितीय यात्रा के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा जिसमें सभी सहयोग कर रहे हैं। इस प्रदेशव्यापी अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ा जाए, इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य नारी शक्ति के माध्यम से स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण करना है उल्लेखनीय है। मप्र जन अभियान परिषद की इस नवाचारी पहल से प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 5500 पौधे तैयार होंगे। तथा अभियान के तहत प्रदेश में 1 लाख 56 हजार 500 नवांकुर सखियों द्वारा 17 लाख 21 हजार 500 पौधे तैयार किए जाएंगे। विकसित पौधों को रोपण लायक होने की स्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान में शासकीय या निजी भूमि पर परिवार के महत्व के अवसरों पर रोपित किए जाएंगे। ये पौधे एक पेड़ मां के नाम अभियान में आगामी वर्षों में भी रोपित होंगे।

इसके पश्चात ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री रामचरण दुबे ने बताया गया कि निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए नवांकुर सखी का चयन कर पौधे रोपित किया जाना अत्यंत सराहनीय कार्य है और सभी को पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इसके पश्चात नवांकुर संस्था के श्री सुरेंद्र पाठक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और आगे भी इस योजना से जुड़कर उनके लाभ व सहयोग के लिए आग्रह किया जिससे हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने। अंत मे सभी नवांकुर सखियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम के श्री मोहन लाल, गणेश उपाध्याय कौशल चौबे, नीलेश पटेल युवराज पटेल , कमल रानी ठाकुर,  वंदना ठाकुर, लक्ष्मीबाई ठाकुर , अवधरानी,  ममता यादव,  शशि दुबे, रीना यादव, रागिनी यादव व ग्राम के सम्मानीय गणमान्य व्यक्तियों और माता बहनों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें