सांची विधायक डॉ चौधरी ने जिले को प्राप्त निःशुल्क दो शव वाहन को हरी झण्डी दिखाई

(रायसेन) रायसेन स्थित जिला चिकित्सालय परिसर में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा निःशुल्क दो शव वाहन को हरी झण्डी दिखाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मनुष्यता, सेवा भाव और समाज के गरीब वर्ग सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए निरूशुल्क शव वाहन सेवा प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था से परिवहन सुविधा प्राप्त होने पर दिवंगत व्यक्ति की देह को ससम्मान गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में सुविधा होगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिसमें वाहन चालक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें