स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत पौधारोपण भी किया गया
(विदिशा) स्तनपान सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ एक पेड़ मां के नाम तथा एनएसएस के अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया, जिसमें छात्राओं को स्तनपान का महत्व व वृक्षों का महत्व बताया गया एवं छात्रों के द्वारा स्वयं ही पौधारोपण भी किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत छात्रों के द्वारा स्तन पान की जागरूकता बढ़ाने हेतु रंगोली, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी अरोरा के द्वारा किया गया तथा डॉ. सपना कैन ने भी अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक पौधा लगाया। जिसमें उन्होंने छात्रों को जागरुक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम का संयोजन गृह विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. आरती मल्होशिया के द्वारा किया गया एवं संपूर्ण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न करने में डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, प्रियंका सोंधिया एवं श्रीमती नीतू दांगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
