नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
(झाबुआ) कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों, पिटोल, खेड़ी, नौगाँवा, फुटतालाब में अभियान के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत सामाजिक न्याय के कलापथक दल के कलाकारों के द्वारा गीत, नारे एवं संवाद के माध्यम से यह संदेश दिया कि जीवन बहुत कीमती है और नशे की लत हमें इस अनमोल जीवन से दूर ले जाती है। इस कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के अध्यापकों का योगदान रहा।
