कलेक्टर ने जौरा विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया

(मुरैना) लगातार हो रही वर्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने शुक्रवार को जौरा विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्राम सरसैनी, बरसैनी, छऊपुरा, पंचमपुरा और भवनपुरा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना, उनको कैम्पों में मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर ने कहा कि ऊंचे स्थान पर आशरा बनाएं, ताकि बार-बार का झंझट नदी के आने से न रहे। भ्रमण के समय एसडीएम जौरा श्री प्रदीप तोमर सहित अन्य राजस्व अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें