जनहानि की आशंका को देखते हुए जर्जर अवस्था की बिल्डिंगों को समस्त एसडीएम समय रहते डिसमेंटल करवायें
कलेक्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों को रोकने हेतु केमिकल का छिड़काव करवायें
(मुरैना) जुलाई माह में प्राप्त शिकायतों का 80 प्रतिशत एवं 50 दिवस से लंबित शिकायतों का 25 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराना सुनिश्चित करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों को रोकने हेतु केमिकल का छिड़काव करवायें।जनहानि की आशंका को देखते हुए जर्जर अवस्था की बिल्डिंगों को समस्त एसडीएम समय रहते डिसमेंटल करवायें।ये निर्देश कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने सोमवार को आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में अधिकारियों को दिये।
ठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री सीबी प्रसाद, आयुक्त नगर पालिक निगम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, समस्त एसडीएम, समस्त विभागों के जिला अधिकारी,तहसीलदार एवं जनपद सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अन-अन्टेन्डेंट शिकायतों में संबंधित अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन शाखा की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान वर्षा क्षति एवं बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने हेतु पटवारियों से सर्वे कार्य कल तक पूर्ण कराने के निर्देश समस्त तहसीलदारों को दिए गए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची बनाकर उन क्षेत्रों में बीमारियों को रोकने हेतु केमिकल का छिड़काव समस्त तहसीलदार, समस्त सीईओ करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भूमि पट्टे वाली जगहों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन को देखते हुए मोटरबोट की मरम्मत कराने के निर्देश जिला कमान्डेंट होमगार्ड को दिए। कलेक्टर ने जिले के समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ियों एवं छात्रावासों की बिल्डिंग का भौतिक सत्यापन रिपोर्ट कल तक देने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि अगर बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है या जनहानि होने की आशंका है, तो उसके डिसमेंटल की कार्यवाही एसडीएम तीन दिवस में करवाना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने छात्रवृत्ति पोर्टल की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रवृत्ति पोर्टल पर 555 आवेदन लंबित है। इतने आवेदन लंबित होने के कारण उन्होंने नोडल अधिकारियों की मीटिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट से मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई। जिसमे सीएमएचओ द्वारा बताया गया कि पिछले सप्ताह 23 सेम्पल लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थिति थे, कलेक्टर द्वारा एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा समस्त विभाग प्रमुख, जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगली टीएल मीटिंग में टीएल पत्रकों की समीक्षा की जावेगी। समस्त अधिकारी पोर्टल पर जबाब अपडेट करावें। मीटिंग में सीईओ जिला पंचायत, मुरैना द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा – हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 02 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में 2 अगस्त से 8 अगस्त तक देशभक्ति वातावरण रखने हेतु प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं आयोजित करावें, द्वितीय चरण में 09 अगस्त से 12 अगस्त तक मीडिया में प्रचार, प्रसार, बाईक, सायकल रैली, दौड़ आदि आयोजित करावें। तृतीय चरण में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक नागरिकों को घरों पर, समस्त कार्यालयों पर तिरंगा झण्डे लगवाना है।
कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करवायें।कलेक्टर द्वारा मानव अधिकार आयोग से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच प्रतिवेदन तत्काल भेजने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सीएम मॉनिट एवं सीएम हाउस से प्राप्त शिकायतों में जांच प्रतिवेदन समय-सीमा में भेजने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए गए।
