कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के दिए निर्देश
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित षिकायतो का निराकरण संतुष्टिपूर्वक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपे तथा जिला प्रमुख अधिकारी शिकायतो के निराकरण की स्थिति की मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए हैं कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में दी जाने वाली सेवाओं का निराकरण समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।
कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ऊर्जा विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों में सीएम हेल्पलाइन के लंबित षिकायतो के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा निराकरण करने के निर्देष दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
