विधानसभा में विधायक दोगने व्दारा जनहितैषी मुद्दों पर चर्चा

(हरदा) हरदा विधायक डॉ. दोगने ने विधानसभा में उठाया आउटसोर्स कर्मचारी की समस्याओं व भवन विहीन शासकीय विद्यालयों का मुद्दा। हरदा विधायक द्वारा मध्य प्रदेश के शिक्षा स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रश्न किया गया कि मेरे द्वारा आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, हरदा कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विभाग के उच्च अधिकारियों को आउटसोर्स कर्मचारी के 01 वर्ष का एरियर एवं 03 माह का वेतन भुगतान अतिशीघ्र करने हेतु प्रेषित किए गए पत्र क्रमांक/384-385/विधायक हरदा/शिक्षा/35/2025 दिनांक 14/06/2025 पर क्या कार्यवाही की गई,
जिला हरदा अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम विभाग के आदेशानुसार प्रश्न दिनांक तक एरियर राशि का भुगतान क्यों नहीं किया गया, जबकि अन्य जिलों में कर दिया गया है। जिला हरदा अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को 03 माह से वेतन भुगतान क्यों नही किया गया और कर्मचारियों को प्रतिमाह निश्चित तारीख पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों को एरियर राशि व वेतन भुगतान किए जाने हेतु बजट नहीं है, क्या, यदि हाँ, तो इसका कारण बतावें और कब तक एरियर राशि व विगत 03 माह के वेतन का भुगतान कर दिया जावेगा, क्या भा.ज.पा. द्वारा अपने चुनावी संकल्प पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों की श्रमिक दरों में वृद्धि, संविदा का लाभ एवं केन्द्र व प्रदेश के श्रम कानून के अधीन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गई थी, यदि हाँ, तो इसका लाभ कब तक दिया जावेगा, यदि नहीं तो, कारण बताये।

स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को एरियर राशि का भुगतान किया जा चुका है। बजट उपलब्धता अनुसार भुगतान की कार्यवाही की जाती है जो सतत् प्रक्रिया है औऱ भा.ज.पा. द्वारा अपने चुनावी संकल्प पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों की श्रमिक दरों में वृद्धि, संविदा का लाभ एवं केन्द्र व प्रदेश के श्रम कानून के अधीन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गई थी, श्रमायुक्त कार्यालय, म.प्र. शासन इंदौर द्वारा दरों में समय-समय पर वृद्धि की जाती है। मंत्री द्वारा दिए गए जवाब पर हरदा विधायक द्वारा शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया कि आउटसोर्स कर्मचारीयो को मेरे द्वारा विधानसभा प्रश्न लगाने के उपरांत एरियर राशि का भुगतान एवं माह अप्रैल 2025 का वेतन भुगतान किया गया है। माह मई, जून, जुलाई का वेतन भुगतान आज तक नहीं हुआ है। जिस पर शिक्षा मंत्री द्वारा कहा गया कि अतिशीघ्र शेष रहे 03 माह के वेतन का भुगतान भी आउटसोर्स कर्मचारीयो को कर दिया जाएगा। परंतु विभागीय मंत्री द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आउटसोर्स कर्मचारीयो को सरकार द्वारा संविदा का लाभ कब तक दिया जाएगा। जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा द्वारा आउटसोर्स कर्मचारीयो के वोट हासिल करने के लिए चुनावी संकल्प पत्र में सिर्फ जुमलेबाजी की गई थी।

इसके पश्चात हरदा विधायक द्वारा शिक्षा मंत्री से प्रश्न किया गया कि हरदा जिला अंतर्गत कितने भवन विहिन शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है, नाम सहित सूची उपलब्ध करावें।वर्तमान में भवन विहिन में शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किस भवन में संचालित किए जा रहे है और कब से स्पष्ट करें। हरदा जिला अंतर्गत संचालित भवन विहिन शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु प्रश्न दिनांक तक नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत क्यों नहीं किया गया। हरदा जिला अंर्तगत भवन विहिन शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु नवीन भवन स्वीकृत किए जाने की विभाग एवं सरकार की क्या कार्य योजना है। कब तक भवन विहिन शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक वि‌द्यालय हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिये जावेगा। जिस पर शिक्षा मंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमशः माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल भवन के उन्नयन से अस्तित्व में आते है अतः उन्नत हुए माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के भवन ही अब क्रमशः हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के भवन है। अतः प्रश्नाधीन जिला अंतर्गत कोई भी शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन विहीन नहीं है। शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थी संख्या के मान से आवश्यक अतिरिक्त अधोसंरचना का निर्माण बजट की उपलब्धता पर निर्भर करता है।अधोसंरचना निर्माण बजट की उपलब्धता पर निर्भर है। अतः समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

इसके पश्चात हरदा विधायक द्वारा ध्यान आकर्षण सूचना के माध्यम से हरदा जिले सहित मध्य प्रदेश के समस्त किसानों को उनकी मांग अनुसार डी.ए.पी. खाद एवं यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग एवं एवं हरदा जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय वेयर हाउसो की जांच कराए जाने की मांग की गई साथ ही हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा याचिका के माध्यम से हरदा जिले के ग्राम भीमपुर से ग्राम ऊचांन तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई, जिससे ग्रामीण जनों को आवागमन में सुविधा प्राप्त हो।

✍️ मुईन अख्तर खान
RPKP INDIA NEWS
          हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें