महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी में झण्डा रैली का आयोजन हुआ
(हरदा) देश प्रेम, एकता, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना हरदा शहरी में बुधवार को झंडा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा जैन, प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री भारती भल्लावीं, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा गौर, पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान एवं हरदा शहरी क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाऐं, किशोरी बालिकाऐं एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
