जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में देखा एवं सुना गया मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाईव प्रसारण
इसी प्रकार विद्यालय परेड दल में एनसीसी सीनियर डिवीजन (बॉयस) को प्रथम एवं एनसीसी सीनियर डिवीजन (गर्ल्स) को द्वितीय पुरूष्कार प्रदान किया गया। पुलिस बैण्ड भिण्ड को विशेष पुरूष्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अशा.संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल डिडी भिण्ड को प्रथम, शास. उत्कृष्ट उमावि क्र.1 को द्वितीय एवं पीएम श्री शास. हाईस्कूल बरही भिण्ड को तृतीय पुरूष्कार प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और शहरी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अनुभाग, तहसील, जनपद, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आई.टी.आई. परिसर भिण्ड में किया मध्यान्ह भोजन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आई.टी.आई परिसर भिण्ड में लोकतंत्र सैनानियों एवं कारगिल शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
