श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 37 हितग्राहियों का ग्रह प्रवेश संपन्न

(कटनी)  शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शनिवार 16 अगस्त को बी.एल.सी घटक के तहत 25 एवं ए.एच.पी घटक के तहत 12 पूर्ण हुये आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देशों के परिपालन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ मुहूर्त पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नगर निगम सीमांतर्गत 37 हितग्राहियों का ग्रह प्रवेश कराया गया है जिनमें बी.एल.सी घटक के तहत 25 व ए.एच.पी घटक के तहत 12 हितग्राहियों ने अपने आवास में ग्रह प्रवेश किया है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने सभी लाभान्वित हितग्राहियों को अपने स्वयं के आवास में ग्रह प्रवेश हेतु अनंत शुभकामनाएँ दी हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें