कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में असहाय एवं जरूरतमंदों को मिली मदद
160 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई
जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 160 आवेदनों में से 85 दर्ज किए गए। शेष 75 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में स्कूलों में प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी अविवादित प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए।जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया।
संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह व श्रीमती जूही गर्ग, एसडीएम झांसी रोड श्री अतुल सिंह व मुरार श्री नरेशचन्द्र गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल राघव ने भी जन सामान्य से आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की।
