सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Advertisement

सुव्यवस्थित यातायात बनाये रखने नागरिकों से की जा रही अपील

(कटनी) नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए निरंतर कार्यवाही की जाकर सुव्यवस्थित यातायात मुहैया कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देशन में मंगलवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से बिलैया तलैया सब्जी मंडी तक सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही गई है,इसके साथ ही दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए अस्थाई अतिक्रमण को हटाते हुए अनावश्यक यातायात बाधित ना करते हुए शहर को सुव्यवस्थित बनाए रखने की अपील भी नागरिकों से निरंतर जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें