चम्बल भवन में जनसुनवाई में 09 आवेदनकर्ताओं को सुना गया
(मुरैना) चम्बल भवन मुरैना में ग्वालियर-चम्बल संभाग के कमिश्नर श्री मनोज खत्री के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त विकास श्री बी.एस. जाटव ने मंगलवार, 19 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान 09 आवेदकों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद जैसे आदि आवेदन प्राप्त हुए। जिनका निराकरण करने के लिए आवेदनकर्ता को आश्वस्त किया गया।
