पंचायत उन्नति सूचकांक ( पीएआई1.0) का हुआ विमोचन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतें हुई सम्मानित

Advertisement

(उमरिया) शासन की मंशा अनुरूप कार्य कर आम जनता को करें लाभांवित – जिला पंचायत अध्यक्ष सामाजिक-आर्थिक संकेतकों का उपयोग करके पंचायतों के विकास कार्य करें – सीईओ जिला पंचायत उमरिया 20 अगस्तक । जिला पंचायत सभागार उमरिया में पंचायत उन्नति सूचकांक ( पीआई 1.0) वर्ष 2022-23 का विमोचन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सम्मानित पंचायतों के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा आप सभी ने जो कार्य किए हैं, वे निश्चित ही सराहनीय हैं। अब आवश्यकता है कि आगामी दिवसों में अपने क्षेत्र में शासन की मंशा अनुरूप और बेहतर कार्य करें, ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक संकेतकों का उपयोग करके पंचायतों के विकास कार्य करें, ताकि अन्य पंचायतें आपसे प्रेरणा लेकर अपनी पंचायतों को बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि यह महज सम्मान नहीं, बल्कि एक उदाहरण और चुनौती भी है जिससे बाकी पंचायतों को अपनी कमियों को पहचानकर सुधार की दिशा में प्रयास करना चाहिए और हमारी पंचायत राज्य ही नहीं देश स्तर पर अव्वल आए यही अपेक्षा है । कार्यक्रम में खेमलाल साहू डीपीएम आरजीएसए जिला पंचायत उमरिया ने सूचकांक की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंचायत उन्नति सूचकांक PIA 1.0 स्थानीय समुदायों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करता है। यह 9 प्रमुख विषयों के आधार पर पंचायतों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। इन विषयों को सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विकास अधिक प्रासंगिक और सार्थक बनता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के प्रदर्शन के आधार पर जिले की 20 श्रेष्ठ पंचायतों को आज इस कार्यशाला में सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही PIA 2.0 की अवधारणा से प्रशिक्षक श्री अनुपम त्रिपाठी नें अवगत कराया । कार्यक्रम में पंचायत एवं जिला विकास सूचकांक के 9 विषयों पर जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। जिसमें सशक्त पंचायत सतत् विकास की अवधारणा के साथ पंचायतों को सशक्त बनाने, उनके कामकाज को पारदर्शी और कुशल बनाने के किए गए कार्य के आधार पर जिले की ग्राम पंचायत को पंचायत विकास सूचकांक( पीएआई1.0) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उमरिया जिले की ग्राम पंचायत देवगवां प्रथम पुरस्कार राशि रुपए 11000, ग्राम पंचायत भरेवा द्वितीय पुरस्कार राशि रुपए 7100, ग्राम पंचायत मुड़गुड़ी तृतीय पुरस्कार राशि रुपए 5100 एवं बाकी ग्राम पंचायतों जैसे धनवाही, सेहराटोला, पनपथा, टिकुरी, दुब्बार, बड़खेरा एवं चंदवार को राशि रुपए 2100 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, साथ ही अन्य 10 चयनित ग्राम पंचायत पाली, अख़डार, घघडार, मुग़वानी, ममान, नादावन, उफ़री, छपरौड़, लोढ़ा एवं ताला को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए एवं सभी का टीएमपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खेमलाल साहू , डीपीएम (आरजीएसए) जिला पंचायत उमरिया ने किया । इस अवसर पर जिला पंचायत जिला पंचायत सदस्य, जिला प्रमुख अधिकारी, शाखा प्रभारी समस्त जिला पंचायत उमरिया,एस आई आर डी जबलपुर से सुरेंद्र प्रजापति , शिवा , डी सी एवं बीसी आरजीएसए, पुरस्कृत पंचायत के सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें