नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम 23 अगस्त को
(जबलपुर) नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सिविल लाइन स्थित शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार 23 अगस्त को दोपहर 1 बजे नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रगति गनवीर ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशों पर 18 अगस्त से 13 अक्टूबर तक नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभिया के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रतिदिन एक घंटे का नशामुक्त भारत अभियान के पोर्टल पर ई-प्लेज के माध्यम से नशामुक्ति शपथ कराई जाएगी। साथ ही नशामुक्ति पर व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।
