नवागत अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा ने पदभार संभाला
(अनुपपुर) राज्य प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी श्री नीलाम्बर मिश्रा ने अपर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागत अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा पन्ना जिला से स्थानांतरित होकर अनूपपुर जिला आए हैं। इसके पूर्व उन्होंने सतना, उमरिया, सीधी जिलों में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन किया है।
