कलेक्टर ने मुक्तिधाम लालपुर का किया निरीक्षण
(उमरिया) कायाकल्प , साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के दिए निर्देश उमरिया 22 अगस्त – कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने लालपुर मुक्तिधाम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने मुक्तिधाम उमरिया का कायाकल्प करने, मुक्तिधाम में साफ सफाई व्यवस्था कराने, पार्किग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि जहां शव का दाह संस्कार किया जाता है, उसकी मरम्मत कराई जाए । बैठक व्यवस्था के लिए स्थाई कुर्सियां लगवाई जाए । उन्होने कहा कि बिगड़े हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए, ताकि यहां तक आने वाले नागरिकों को पानी उपलब्ध हो सके । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुक्तिधाम उमरिया में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंवले का पौधरोपण भी किया एवं उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
