मानव कल्याण समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
(कटनी) समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय समर्पण मानव कल्याण समिति द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ अनेक आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
समिति के अध्यक्ष मो. शादाब खान ने कहा कि संगठन समाज कल्याण की दिशा में निरंतर कार्यरत है। समय-समय पर समिति द्वारा ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे न केवल जीवन बचता है बल्कि दान करने वाले को भी आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।”
शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम स्थल पर मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
शिविर के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी कृष्णकांत नामदेव, महिला प्रमुख साक्षी सोनिया, सचिव संदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, सांस्कृतिक प्रमुख कनक सोनी, सतीश कुमार, सदस्य दुर्गेश केवट, प्रमोद पटेल, भारत नामदेव, अशोक चौहान सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
