गणेशोत्सव पर्व और ईद मिलादुन्नबी को लेकर विजयराघवगढ़ थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
शांति और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने थाना प्रभारी ने की अपील, उपस्थित जनों से मांगे सुझाव
(कटनी) गणेशोत्सव पर्व और ईद मिलादुन्नबी को लेकर विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सोमवार को लगभग साढ़े पांच बजे से प्रारंभ हुई शांति समिति की बैठक में गणेश पांडालों के संबंध में जानकारी लेने के साथ हो गणेशोत्सव समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पंडालों और गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फूहड़ गाने न बजाने की हिदायत भी थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा द्वारा दी गई। पंडालों में विद्युत व्यवस्था के लिए टीसी कनेक्शन लेने, विद्युत पोल से दूर रहने और सावधानियां बरतने की बात पर भी जोर दिया गया।

थाना प्रभारी ने गणेशोत्सव पर्व और ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार शांति और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थितजनों से पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी मांगे और विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, शिक्षक हरीश दुबे, बलरामदास गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा, अधिवक्ता मंजुलता बर्मन, पार्षद रमाकांत तिवारी, साहबलाल चौधरी, बंजारी सरपंच पति अल्ताफ छोटे भाई, लाइन मैन, मोहम्मद नईम खान, सूरज विश्वकर्मा, ब्रजेश सोनी, सादिक खान, संजू तिवारी, मोहम्मद यासीन, निजाम हाफिज, सुनील जायसवाल सहित गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों व पुलिस स्टॉफ की उपस्थिति थी।
✍️ अजय त्रिपाठी
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
