उद्योग विभाग की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

(कटनी) जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कटनी में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संचालक, परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय जबलपुर के द्वारा की गई। बैठक के दौरान महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह, सभी क्षेत्रीय अधिकारी और कक्ष सहायक उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत चल रहे कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये। जिले को आवंटित 160 के लक्ष्य के मुकाबले 145 प्रकरण बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 62 प्रकरण स्वीकृत और 58 में राशि का वितरण हो चुका है। संयुक्त संचालक ने अधिकारियों को अधिक राशि वाले और विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने को कहा। बैठक में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत जिले में एक नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए अगले एक महीने में लगभग 50 एकड़ भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वित्तीय सहायता कक्ष को वित्‍तीय सहायता योजना के अंतर्गत पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निपटाने के लिए प्रतिमाह जिला स्तरीय समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्‍त स्थापना कक्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए, संयुक्त संचालक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईएचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराने और ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही, आईगॉट कर्मयोगी एप डाउनलोड कर सभी कर्मचारियों कोविषयवार प्रशिक्षण लेने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें