मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
13 नवम्बर को किया जायेगा अंतिम प्रकाशन
(सतना) मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार जिले की नगर पालिका एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण वर्ष 2025 कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. बीके गुप्ता द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, ब्लाक एवं नगरीय निकाय स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस मौके पर नागौद के नायब तहसीलदार यादवेन्द्रमणि त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद मांझी, नायब तहसीलदार उचेहरा परमानंद तिवारी, मंगलेश्वर सिंह सहित ब्लाक तथा नगरीय निकाय के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 8 से 17 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिये जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
