खजराना गणेश मंदिर में शुरु हुआ 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ
विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

(इन्दौर) इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हुआ। कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ने बुधवार को सपरिवार खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी व मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

                महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन के साथ-साथ भजन संध्याएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इस वर्ष देशभर से कई प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी का वितरण

                उद्घाटन दिवस पर ध्वजा-पूजन किया गया और लड्डू प्रसादी का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें