सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती हेतु 28 को टिमरनी में लगेगा शिविर

(हरदा) एसएससी लिमिटेड नीमच द्वारा जिले में पात्र बेरोजगार युवक युवतियों के लिये सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर प्रातः 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि 28 अगस्त को जनपद पंचायत टिमरनी में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 29 अगस्त को जनपद पंचायत खिरकिया में तथा 30 अगस्त को जनपद पंचायत हरदा में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किये जायेंगे। श्री कालेश्वर ने बताया कि भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 38 वर्ष के मध्य, ऊँचाई 163 से.मी. से अधिक तथा वजन 48 किलो से अधिक होना आवश्यक है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें