पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजनीति से लेंगे रिटायरमेंट: झाबुआ उपचुनाव में संन्यास का किया ऐलान

Advertisement

!!.पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजनीति से लेंगे रिटायरमेंट: झाबुआ उपचुनाव में संन्यास का किया ऐलानपंकज पाराशर छतरपुर
राजनीति में हमेशा अपने बयानों से सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब सन्यास लेना चाहते है। झाबुआ में खुद उन्होंने इस बात का ऐलान किया है। दिग्विजय का कहना है कि अब राजनीति से रिटायरमेंट लेने का वक्त आ गया है। मैंने और कांतिलाल भूरिया दोनों ने लंबे समय तक राजनीति की है। अब हम इस उम्र में पहुंच गए हैं जहां हमें संन्यास ले लेना चाहिए। नए नए लड़के आगे बढ़ेगे। कांतिलाल भूरिया भी अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें ये चुनाव जितवाएं। उन्होने सभा को संबोधित करते हुए शिवराज के दोबारा सीएम बनने को लेकर कहा कि सरकार उनकी बन नहीं रही है और भाजपा में कौन मुख्यमंत्री बने, उसकी लड़ाई शुरू हो गई है। हमारे पास जितने चाहे उतने भाजपा के विधायक आने को तैयार है। एक विधायक कांग्रेस का इधर-उधर होने वाला नहीं है। सरकार चलेगी और एक-एक वादा पूरा करेंगे। दिग्गी ने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाती है कि हम सरकार गिरा देंगे, छह माह सरकार नहीं चलेगी, लेकिन हम दावे के साथ कहते हैं कि पूरे पांच साल सरकार चलाकर दिखाएंगे व कांग्रेस का एक भी विधायक इधर से उधर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से किसानों का कर्जा माफ कर रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें