कृत्रिम गर्भाधान हेतु पशु चिकित्‍सालय द्वारा बाइक रैली आयोजित

Advertisement

कृत्रिम गर्भाधान हेतु पशु चिकित्‍सालय द्वारा बाइक रैली आयोजित

(कटनी) गणेश चतुर्थी के अवसर पर पशु चिकित्सालय कटनी के समस्त स्टाफ और मैत्री कार्यकर्ताओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए, पशुपालकों के बीच कृत्रिम गर्भाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशाल अभियान चलाया। इस जागरूकता अभियान के तहत, पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों और मैत्री कार्यकर्ताओं ने मिलकर ग्राम झिंझरी से गैतरा तक एक बाइक रैली निकाली। रैली के दौरान, टीम ने रास्ते में पड़ने वाले गांवों में रुककर पशुपालकों से सीधा संवाद किया और उन्हें यह समझाया कि कैसे कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से वे अपने पशुओं की नस्ल सुधार सकते हैं और दुग्ध उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें