सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए कान्ह एवं सरस्वती नदी शुद्धिकरण समय सीमा में हो पूर्ण- महापौर
महापौर द्वारा कान्ह एवं सरस्वती नदी शुद्धिकरण कार्य की समीक्षा
बैठक के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा समाप्ति के पश्चात क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए, ताकि नदी शुद्धिकरण अभियान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया ने बैठक में जानकारी दी कि बीते डेढ़ माह से कंसल्टेंट टीम द्वारा नदियों के जल दूषित होने का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया है । साथ ही कुछ सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो एवं वर्षा जल के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गई हैं इनको शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। इन समस्याओं के समाधान हेतु अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवरेज नेटवर्क स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
