सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्तती शिविर ग्राम देवरी (पटापार) बरेला, जबलपुर में आयोजित

(जबलपुर)  भारतीय रिज़र्व बैंक एवं वित्तीय सेवा विभाग के द्वारा चल रहे 01 जुलाई से 30 सितम्‍बर तक वित्तीय समावेशन अभियान  अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज 29 अगस्त 2025 को ग्राम देवरी (पटापार) बरेला में वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जय शंकर प्रसाद, उप महाप्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई उपस्थित रहे। साथ ही मंच पर श्री अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जबलपुर क्षेत्र, श्री अपूर्व गुप्ता, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, जबलपुर, श्री दिवाकर ठाकुर अग्रणी जिला प्रबंधक एवं श्री नीलकमल झारिया, सरपंच, ग्राम बम्हनी बरेला ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्री अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत बैंक द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों एवं आमजन को वित्तीय साक्षरता प्रदान की जा सके।

श्री जय शंकर प्रसाद, उप महाप्रबंधक, मुंबई ने उपस्थित ग्रामीणों को वित्तीय अनुशासन के महत्व से अवगत कराया एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इसी क्रम में डॉ. विष्णु गुप्ता, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 250 से अधिक ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें