नालंदा पब्लिक एवं कंप्यूटर कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान

राजललन मिश्र, डी डी ओचानी, रवींद्र सिंह मंजू सर, रवींद्र परोहा का किया गया सम्मान

(मैहर) भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के 5 सितंबर जन्मदिन शिक्षक दिवस के पुनीत अवसर पर नालंदा पब्लिक स्कूल एवं एम सी सी टी एम कालेज मैहर के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया गया। इस आयोजन में अतिथियों एवं शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवों को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच साझा किया। अतिथियों में राज ललन मिश्रा, डीडी ओचानी, रवींद्र सिंह मंजू सर एवं रविंद्र परोहा रहे। सभी अतिथियों का स्वागत वंदन संस्था प्रमुख संदीप पाण्डेय एवं अंजना पाण्डेय ने श्रीफल, चुनरी एवं संस्था का मोमेंटो देकर किया।

संस्था प्रमुख संदीप पाण्डेय ने नालंदा पब्लिक स्कूल एवं एम सी सी टी एम कालेज मैहर के समस्त स्टाफ को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया एवं उनका सम्मान किया। शिक्षकों में एम सी सी टी एम कालेज मैहर के प्रमोद तिवारी, सचिन गुप्ता, नालंदा पब्लिक स्कूल में रोशनी कुशवाहा, शिवांगी रजक, पूजा अग्रवाल, नैंसी सिंह, नेहा सिंह, आफरीन अंसारी, श्वेता सिंह, यशवंत पांडे, राहुल तिवारी, रोशनी सिंह, पायल तिवारी, अमन मिश्रा, जानकी देवी, लवली सिंह, शिखा सोनी, मंजिली चौरसिया, रोशनी कुशवाहा, रश्मि सिंह, पूर्वी शुक्ला, प्रिया चौरसिया, श्रेया गुप्ता, आदि शिक्षक शामिल रहे।

बच्चों ने शिक्षक दिवस को अपनी प्रस्तुतियों से यादगार बना दिया एवं अतिथि गणों ने अपने आशीर्वचन देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और समस्त अतिथि गणों ने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दी।

✍️ रवि प्रकाश पाण्डेय
RPKP INDIA NEWS
             मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें