सीएमओ सुषमा मिश्रा ने वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

(मैहर) मुख्य नगरपालिका अधिकारी मैहर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने घण्टाघर चौराहा, बाबा तालाब, मछली मार्केट होते हुए उत्तर दरवाजा वार्ड क्रमांक 9, पुरानी बस्ती, किला चौक का भ्रमण कर नगर की स्वच्छता गतिविधियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने सुपरवाइजर एवं जोन प्रभारी को हिदायत दी कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान प्रवीण तिवारी, रोहिणी तिवारी, छोटे सिंह, मनोज प्रजापति,आदि उपस्थित रहे।

✍️ रवि प्रकाश पाण्डेय
RPKP INDIA NEWS
             मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें