जाकिर हुसैन वार्ड में 29.45 लाख रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

सामाजिकसांस्कृतिकशैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां संचालित करने मिलेगा उचित सर्वसुविधायुक्त स्थल

(कटनी) – नगर विकास के साथ ही नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन मंे नगर विकास का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी सिलसिले को गति प्रदान करते हुए जाकिर हुसैन वार्ड स्थित खेरमाई माता मंदिर के निवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और धार्मिक गतिविधियाँ संचालित कर मोहल्ले के लिए सामूहिक विकास का केंद्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 लाख 45 हजार रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन विगत दिवस महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्थानीय पार्षद रेखा संजय तिवारी एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी  में  किया गया।

क्षेत्रीय उपयंत्री श्री जायेन्द्र प्रताप सिंह नें बताया कि नागरिकों की सुविधा हेतु निर्मित कराये जा रहे सामुदायिक भवन में एक हाॅल सहित दो सुविधायुक्त कक्षों किचन लेट बाथ आदि की व्यवस्था सहित सामुदायिक भवन की फ्लोर में टाइल्स का उपयोग किये जाने से मजबूती के साथ ही इसकी सुंदरता भी बढेगी। सामुदायिक भवन निर्मित हो जाने से क्षेत्रीय नागरिकगण कम दर पर इसका उपयोग कर अपने पारिवारिक कार्यक्रमों को अच्छे से संपन्न करा सकेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें