कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्रवाई

आबकारी एक्ट के 2 प्रकरण दर्ज

15 हजार रूपये से अधिक की अवैध शराब जब्‍त

(कटनी) – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आबकारी वृत्‍त क्रमांक 03 के अंतर्गत ग्राम हिरवारा, सलैया, गाताखेड़ा एवं केवलारी में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुये भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है।

          टीम ने दबिश के दौरान 74 पाव देशी मदिरा प्‍लेन, 55 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 34 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्‍की कुल 163 पाव प्रत्‍येक में 180 मिलीलीटर की धारिता से 29.34 बल्‍क लीटर जब्‍त की। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार 732 रुपये आंकी गई है। इस मामले में, आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क और च के तहत कुल 2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

          इस कार्रवाई में सहाय‍क जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके ,आबकारी उप-निरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके, के के पटेल, आंचल प्रजापति एवं आबकारी आरक्षक रामसिंह, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, किसन लाल बराडिया, सैनिक प्रभु लाल सैन का योगदान रहा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *