सैकड़ो गणेश प्रतिमाओं का हिनौता घाट महानदी में हुआ विसर्जन

(विजयराघवगढ़) भादो मास गणेश चतुर्थी से श्री गणेश महोत्सव की धूम के बाद 10 दिवसीय पूजन पाठ भजन कीर्तन के उपरांत अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रातः से ही घरों एवं गणेश समितियां द्वारा विसर्जन की तैयारी आरंभ हो चुकी थी वही मध्यान उपरांत 4:00 बजे से क्षेत्र भर की गणेश प्रतिमा महानदी के विसर्जन स्थल पर पहुंचने लगी थी जिसे श्रद्धालु भक्त अंतिम आरती उपरांत प्रतिमाओं का विसर्जन किए।

स्थानीय प्रशासन द्वारा हाइड्रा वाहन की रही व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल में घाट पर पानी अधिक होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी विवेक गुप्ता के निर्देशन में हाइड्रा वाहन की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। विसर्जन स्तर पर कृत्रिम कुंड की भी व्यवस्था की गई थी जहां एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के निर्देशन में थाना प्रभारी रितेश शर्मा की उपस्थिति में पुलिस बल एवं नगर परिषद कर्मचारियों के सहयोग से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए छोटी बड़ी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। प्रतिभाओं को विसर्जित करने आए श्रद्धालु भक्तों को घाट से दूर रखा गया था। विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत प्रभारी के निर्देशन में विद्युत कर्मचारी की उपस्थिति रहे ताकि प्रतिमा विसर्जन में प्रकाश की कमी ना हो सके। नगर से लेकर विसर्जन स्थल तक पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय रही।

नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा प्रतिमा पूजन का प्रयास रहा सफल

महानदी के हिनौता घाट में विसर्जन स्थल पर क्षेत्र के सिंनगोड़ी बरहटा रोहनिया कैमोर नन्हवारा एवं विजयराघवगढ़ सहित सैकड़ो प्रतिमाओ का विसर्जन हुआ जिनके पूजन अर्चन के लिए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुबे द्वारा संकट मोचन चौक मैं मंच पर एकत्र समस्त जनप्रतिनिधि नागरिकों के साथ प्रतिमाओं का पूजन अर्चन कर श्रीफल भेंट किया गया।

ढोल धमाकों के साथ देर रात तक प्रतिमाएं हुई विसर्जित

विभिन्न ग्रामों एवं नगर की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकी सजाकर ढोल धमाके बैंड बाजो के साथ नृत्य करते हुए समिति के सदस्यो द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से महानदी के हिनौता घाट में प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुबे, उपाध्यक्ष हरि ओम बर्मन, हरीश दुबे, रमाकांत तिवारी, इस्तफाक खान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विवेक गुप्ता, एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे, तहसीलदार मनीष शुक्ला, थाना प्रभारी रितेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते, नगर परिषद पार्षदों एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

दूसरे दिवस भी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

दूसरे दिवस भी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जिसमें आकर्षण का केंद्र रहा रोहनिया की गणेश प्रतिमा। गणेश समिति के सदस्यों द्वारा वाहन में भी मंदिर के स्वरूप झांकी का किया प्रदर्शन। इस अवसर पर कैलाश तिवारी, राजेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी, उपेंद्र तिवारी, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, रोहित पटेल, रामखेलावन पटेल, राहुल त्रिपाठी, दिलीप केवट, मनोज केवट, चंद्रभान केवट , मुन्नी लाल केवट, भूरे लाल केवट, आलोक तिवारी आदि की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *