राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली संगठनात्मक कार्यक्रम अमलाई शहडोल में हुआ सम्पन्न
अमलाई एवं जिला मैहर संगठन द्वारा किया गया सभी का सम्मान
(मैहर) राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली के शहडोल संभाग के द्वारा ओरिएंट पेपर मिल अमलाई, नगर परिषद बकहो गुप्ता हीरा पैलेस में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली के द्वारा सम्मान समारोह वरिष्ठ समाज सेवियों का कार्यक्रम दीप प्रज्वलन कर आयोजित किया गया। मंच का संचालन प्रदेश के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मंजू सर के द्वारा किया गया जिसमे संगठन के द्वारा मंच में उपस्थिति पदाधिकारीयो, मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों को, मैहर की टीम की तरफ से मैहर की शारदा महारानी की फोटो, चुनरी, एवं दुपट्टा, श्री फल, मंच में उपस्थित सभी पदाधिकारी गणों को प्रदान किया गया। शहडोल की टीम की तरफ से श्रीफल, भोलेनाथ गमछा एवं भोलेनाथ जी का दुपट्टा, व सम्मान पत्र, कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी को दिया गया। सभी मंचासिन अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं 6 संगठनों के पद पर शोभायमान अध्यक्ष महेश पटेल एवं मुख्य अतिथि मैथिलीशरण गुप्त मानव अधिकार आयोग के शहडोल जिला के मित्र मंडल के सदस्य रहे। विशिष्ठ अतिथि में मंचासिन राष्ट्रीय मानवअधिकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मुनीश्वर चतुर्वेदी सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक भोपाल व धनपुरी से रवि करण त्रिपाठी नगर पालिका धनपुरी सेवानिवृत्ति सीएमओ, समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य शहडोल जगन्नाथ शर्मा, क्षेत्रीय गुरु पंडित बालकृष्ण पाण्डेय , जिला पंचायत सदस्य मनमोहन चौधरी, समाजसेवी पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष बुढार ललन सिंह , काटकोना ग्राम के आध्यात्मिक गुरु गीता अनुरागी, वरिष्ठ पत्रकार बुढार मोहन नामदेव , राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राकेश बोस नरसिंहपुर , राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण प्रसाद गौतम , राष्ट्रीय सचिव विजय गौतम धनपुरी, सभी मंच में उपस्थिति रहे।

प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश सुनील कुमार गौतम कार्यक्रम को आयोजन करके सभी मंचासिन अतिथियों का सम्मान किया जिसमें से विशेष रूप से प्रदेश महासचिव शशिकांत जैन जबलपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश रवींद्र सिंह मंजू सर जो बेहतरीन मंच का संचालन किये , मैहर संगठन से जिला अध्यक्ष विजय अवधिया , जिला उपाध्यक्ष आशीष पाटकर, उपाध्यक्ष विक्रम बढ़ोलिया, उपाध्यक्ष मणिराज सिंह, जिला संयुक्त सचिव अनिल बढोलिया, मुकेश श्रीवास्तव जिला संयुक्त सचिव , जिला सचिव दिनेश शर्मा, जिला सचिव राजेश मिश्रा, जिला सचिव दशरथ प्रसाद कुशवाहा, जिला सह सचिव संदीप नामदेव, मीडिया प्रभारी मनोज सोनी, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला सह सचिव संतोष गुप्ता, व मनेन्द्रगढ़ से संतोष कुमार सोनी, मुकेश सोनी, इंद्रजीत सिंह मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़, की समस्त टीम उपस्थित रही, कटनी से प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश डॉ.सेवाराम साहू, प्रदेश सचिव यू एस सिंह, जिला सचिव के पी महोबिया, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष प्रभारी कटनी एसके श्रीवास्तव, कटनी वरिष्ठ सदस्य के डी चौहान, अनूपपुर से प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम देवानी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पाठक, प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश नवीन पाण्डेय प्रदेश संगठन सचिव विद्याधर पाण्डेय जबलपुर के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय बार कोसलिंग के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश मनोज वर्मा जबलपुर, मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार त्रिपाठी जो कार्यक्रम की व्यवस्था संभाले, बाहर से आने वालों समाजसेवी का स्वागत व ब्यवस्था संभागीय अध्यक्ष शहडोल रमाकांत तिवारी , शहडोल संभाग के उपाध्यक्ष कुलदीप केसरवानी , जिला अध्यक्ष शहडोल बृजेश पाण्डेय जी, शहडोल महिला प्रकोष्ठ संगीता त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष शहडोल महिला प्रकोष्ठ संध्या तिवारी अपने-अपने जिलों की पदाधिकारी की व्यवस्थाएं देखने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों में जयप्रकाश नारायण गर्ग शहडोल, बुढ़ार गोपलपुर से रविकांत त्रिपाठी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, सेवानिवृत शिक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा उधिया ग्राम, सुरेश चतुर्वेदी धनपुरी से, अमृतलाल दुबे ओपीएम अमलाई से, रमेश शुक्ला कामता मिश्रा , पंकज सिंह राजेश शुक्ला नगर परिषद बकहो के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे व उनकी समस्त मंडल टीम, जेतवंत सिंह मंडल महामंत्री बकहो, ओम प्रकाश सोनी जी, संतोष द्विवेदी , शशिकांत पंडित धनपुरी से, बुढ़ार से अजय नारायण पाठक जिला सचिव शहडोल प्रमोद त्रिपाठी तहसील अध्यक्ष बुढ़ार रवि दत्त जी, तहसील अध्यक्ष बुढार मुस्ताक अली ( अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ) तहसील अध्यक्ष बुढार अभिषेक द्विवेदी , धीरोल से विजय सिंह , प्रवीण सिंह बघेल उप सरपंच, पुष्पराज सिंह चौहान धीरोल, ओ पी एम से मोहन सिंह ओ पी एम पावर हाउस एस के राय, संदीप शेखावत, सत्यनारायण द्विवेदी सूरज दुवेदी केशवाही मंडल उपाध्यक्ष, बकहो मंडल उपाध्यक्ष कमता शर्मा, एवं इस बैठक में उपस्थिति समस्त पत्रकार बन्धु एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अग्रवाल शहडोल, वरिष्ठ पत्रकार संजीव निगम शहडोल, वरिष्ठ पत्रकार गणेश केवट शहडोल, संभागीय सह मीडिया प्रभारी मानव अधिकार, पत्रकार शहडोल सुब्रत मोहंती मानव अधिकार जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार बुढार बृजेश लोधी राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष शहडोल अमलाई से पत्रकार पंकज राव आदि उपस्थिति रहे।

इस अवसर पर मुख्यातिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने अपना मानवाधिकार आयोग के क्या दायित्व है क्या इसके कर्तव्य है यह किस प्रकार मानव के हितार्थ कार्य करता है अपने वक्तव्य में उद्बोधन प्रदान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन में बल है हमारा संगठन मानव के सकारात्मक उत्थान हेतु लगातार 2007 से कार्य कर रहा है और इस संगठन को सभी का न्यायपालिका, कार्यपालिका , व्यवस्थापिका सभी का सकारात्मक मानव के सकारात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम एवं मैहर मां शारदा के निवास रत मेरे छोटे भाई स्नेही मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह मंजू सर जो कि कलम साहित्य के उपासक है उनका अतुलनीय सहयोग संगठन को प्राप्त होता रहता है वह कई पदों पर शोभायमान होकर अपनी सादगी रूपेण सभी के मेल मिलाप कर जो सहयोग प्रदान कर रहे है और जो जिला संगठन मैहर को सुदृढ़ मजबूती प्रदान किया है । मैहर संगठन एवं शहडोल संगठन के सभी पदाधिकारी सादर बधाई के पात्र है। ऐसे ही सभी भारत के संगठन को करना होगा। उनका अनुशासन गणवेश काबिलेतारिफ रही। इस आयोजन के सूत्रधार सुनील कुमार गौतम एवं लक्ष्मण गौतम आगंतुकों की जो बैठक एवं भोजन की व्यवस्था इतनी अच्छी तरह से की सादर बधाई के पात्र है। अंत में आभार प्रकट सुनील कुमार गौतम जी ने किया। एवं मंच का सफल संचालन रवींद्र सिंह मंजू सर जी ने किया।अंत में राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।
