वरिष्ठ पत्रकार जगपाल सिंह तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश तोमर का दुखद निधन
(मुरैना) पत्रकारिता जगत से जुड़ी एक अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। दैनिक चंबल सुर्खी समाचार पत्र के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार जगपाल सिंह तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश तोमर का दुखद निधन हो गया।
करीब 50 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। श्रीमती तोमर अपने पीछे दो पुत्र राम बिहारी सिंह और बृजपाल सिंह तथा एक पुत्री – रोशनी, सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। सैकड़ों लोग सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम जलौनी में सम्पन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन एवं पत्रकार समुदाय के साथी उपस्थित रहे।
इस दुखद घड़ी में आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के चीफ़ एडिटर संतोष प्रसाद तिवारी ने अपनी पूरी टीम की ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।”
