बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement

मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति अंतर्गत बालिकाओं को किया गया जागरूक

(कटनी) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास कटनी में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति अंतर्गत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती द्वारा बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ की जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को 112 एकीकृत आपातकालीन रिस्पांस सेवा, महिला हेल्प लाइन 181 एवं वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को बालिका एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानूनों के बारे में बताया गया। तत्पश्चात श्री मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी, कटनी द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम 2012 के बाल मित्र प्रावधानों एवं बाल सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर बालिकाओं को जानकारी दी गई। उनके द्वारा गुड टच और बैड टच को पहचानना, विपरीत परिस्तिथियों में स्वयं के बचाव एवं चाइल्ड हेल्पलाइन पर चर्चा की गई। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों के लिए चौबीस घंटे संचालित आपातकालीन सेवा है। कोई भी बच्चा अगर मुसीबत में है, तो टोल फ्री नंबर 1098 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने पॉक्सो ई – बॉक्स एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई की जानकारी भी बालिकाओं को दी। बालिकाओं द्वारा रोचक प्रश्न भी किये गये, जिनका समाधान वक्ताओं द्वारा किया गया।अधीक्षक साधना त्रिपाठी द्वारा उपयोगी प्रशिक्षण हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें