*10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशालाओं का होगा आयोजन*

Advertisement
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रस्तावित तिथियों में कार्यशालाओं के आयोजन के दिए निर्देश
शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा दैनिक जीवन में सकारात्मक का भाव बढ़ाना कार्य शालाओं का उद्देश्य
(कटनी) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग,मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुसार शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके दैनिक जीवन / कार्यों में सकारात्मक का भाव बढ़ाने की दृष्टि से प्रदेश के समस्त विकास खंडों में 10 से 25 सितंबर 2025 तक एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रस्तावित तिथियों में विकासखंड स्तर में पदस्थ समस्त विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों में से 60 प्रतिभागियों को चिन्हांकित कर, आयोजित कार्यशालाओं में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला 15 सितंबर को विकासखंड बहोरीबंद,16 सितंबर को विजयराघवगढ़, 23 सितंबर को ढीमरखेड़ा, 24 सितंबर को रीठी, 25 सितंबर को कटनी एवं 26 सितंबर को विकासखंड बड़वारा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें