महापौर श्रीमती सूरी की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक संपन्न

नगर विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

कटनी 311 मेयर सेवा एप्प व्यवस्था लागू होने से नागरिक सेवांए होंगी सुदृण

(कटनी) महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में नगर विकास एवं नागरिकों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तुत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाकर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

           बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे ,मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला,श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

कटनी 311 मेयर सेवा एप्प व्यवस्था लागू होने से नागरिकों को मिलेगा लाभ

      बैठक में निकाय में कटनी 311 मेयर सेवा एप्प व्यवस्था लागू किये जाने की स्वीकृति सर्व सम्मति से दी गई। इस व्यवस्था के लागू होने से नागरिक अपनी शिकायत आॅनलाईन आसानी से दर्ज करके शिकायत की वर्तमान स्थिति का पता लगा सकेंगें। इस एप्लीकेशन  के माध्यम से नागरिकगण  शहर विकास में सहभागिता निभानें के साथ ही अपनी राय प्रस्तुत कर सकेंगे। विभिन्न सेवाओं का उपयोग करनें हेतु भी इस सेवा का उपयोग किया जा सकेगा। जबकि दूसरी ओर इस सेवा के माध्यम से नियमित निरीक्षण एवं रिपोर्टिंग की व्यवस्था सुदृण होगी। वही अधिकारियों को कार्यो को प्रबंधित करनें और उनकी ट्रेकिंग में भी सुविधा होगी। इस व्यवस्था के लागू होने से डेटा का संग्रह और विश्लेषण आसानी से किया जा सकेगा।

 वहीं बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) अन्तर्गत बस स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु पुनरीक्षित प्राक्कलन एवं समयावृद्धि के प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।जबकि इंगेजमेंट ऑफ एजेंसीध्सर्विस प्रोवाइडर फॉर आइडेंटिफिकेशन ऑफ लीगल एंड  इलीगल कनेक्शन ऑफ वॉटर यूजर चार्जेस (टैक्स) का कार्य एजेंसी के माध्यम से कराए जाने संबंधी प्रस्ताव पर निगम की आर्थिक स्थिति एवं नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान की जाकर इस प्रस्ताव को परिषद बैठक के समक्ष रखे जानें का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कर्मचारियों संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ए.एच.पी घटक के द्वितीय चरण प्रेमनगर खिरहनी में ई.डब्ल्य एस आवासों के लिए बाह्य विद्युतीकरण कार्य ,अमृत 1.0 मिशन अन्तर्गत सीवरेज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के कार्यों को डी-स्कोप किए जाने, आईएचएसडीपी योजनांतर्गत निर्मित भवनों के आवंटन हेतु पात्र हितग्राहियों की चयन सूची की अनुशंसा के अतिरिक्त भवन आवंटन हेतु अनुमति इत्यादि अन्य विषयों पर चर्चा की जाकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, विधि अधिकारी वरूणेश मिश्रा, लेखापाल श्रीकान्त तिवारी ,निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें