पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जागरूकता शिविरध्कार्यशाला का आयोजन

(विदिशा) कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शासकीय आई.टी.आई. विदिशा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय आई.टी.आई. परिसर में पी.एम. विश्वकर्मा योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविरध्कार्यशाला का आयोजन किया गया।

                कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विदिशा के महाप्रबंधक श्री अशोक श्रीवास्तव, शासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी श्री दीपक आचार्य एवं श्री आलोक रावत, प्रबंधक श्री अनूप दुबे, सहायक प्रबंधक श्रीमती जयंती कुमारी, सुश्री शिवानी सिंह एवं सुश्री ऋतु साहू, एन.एस.डी.सी. के जिला संयोजक श्री शुभम बघेल सहित पी.एम. विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अनेक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। श्री शुभम बघेल, श्रीमती जयंती कुमारी एवं सुश्री ऋतु साहू ने पी.एम. विश्वकर्मा योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। महाप्रबंधक श्री अशोक श्रीवास्तव ने उद्बोधन देते हुए युवाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

                कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का समापन शासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री ए.पी. श्रीवास्तव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें