त्यौहार आनंद व भाईचारे के प्रतीक
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि हम सबके लिए त्यौहार आनंद के उत्सव को बढावा दें। हरेक व्यक्ति अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर हम त्यौहारो के आनंद को दुगना कर सकते है। उन्होंने नवदुर्गा उत्सव के दौरान हरेक पंडाल की जिम्मेदारी समिति के सदस्य लें। कोलाहल अधिनियम का समिति के सदस्य पालन कराएं। मूर्ति विसर्जन के संबंध में न्यायालयीन निर्णय का पालन करें। सभी समाज समन्वय बनाए रखें। बिजली की आपूर्ति व झूलते तारो को दुरस्त कराने के लिए ऊर्जा विभाग द्वारा अविलम्ब कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि चल समारोह व झांकी पंडाल स्थलो पर आवश्यकता के अनुसार आवागमन सुगमता से हो। खासकर अति आवश्यक सेवाओं की पूर्ति में व्यवधान ना हो। उन्होंने एम्बुलेंस को रेखांकित करते हुए कहा कि आवश्यकता पडती है तो सबसे पहले एम्बुलेंस को हर जगह से रास्ता दें। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी को सडको की मरम्मत खासकर चल समारोह, झांकी निकलने व विसर्जन स्थलों के मार्ग के गडढो की मरम्मत कराई जाए। शांति समिति को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने भी सम्बोधित किया। वहीं समिति के सदस्यो द्वारा आयोजनो के मददेनजर सारगर्भित सुझावो से अवगत कराया गया है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को दशहरा कार्यक्रम कव्हरेज करने के लिए पृथक से मंच बनाए जाने पर सहमति व्यक्त करते हुए नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने कहा कि जिले में सभी त्यौहार शांतिपूर्ण मनाएं जाने की परम्परा है इस परम्परा को हम और आगे बढाएंगे। उन्होंने झांकियो की सुरक्षा के लिए समिति के सदस्यों को भी जिम्मेवारी लेने तथा अपने सदस्यों को परिचय पत्र देने की बात कही। इसके अलावा मूर्ति स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसी कैमरे लगाने का सुझाव उन्होंने दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने कहा कि गरबा महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिए आयोजको की सूची पहले से उपलब्ध कराई जाए और गरबा स्थलों पर अशोभनीय गीतो को ना बजाया जाए। उन्होंने चल समारोह के दौरान किसी ीाी प्रकार के हथियार न लेकर चलने पर बल देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अशोभनयी पोस्ट दर्ज ना करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा संदेश समाज की ओर से सभी को जाए। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण और विसर्जन घाट पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संदर्भ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जबावदेंही सौपी गई है संबंधितों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने के उपरांत बिजली का उपयोग करे। कहीं भी कटे फटे वायरो का बिजली आपूर्ति के कार्यो में उपयोग नहीं किया जाए। त्यौहारो के दौरान बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहें के प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दिए गए है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि चल समारोह जुलूसो के मार्ग व सम्मिलित होने वालो की संख्या को आयोजक अनुमति प्राप्ति वाले पत्रों में उल्लेख करें ताकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवस्थाओं की पूर्ति में कोई त्रुटि ना हो पाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान ना दें। यदि कहीं किसी के द्वारा इस प्रकार के कृत करने की कोशिश की जा रही है तो अविलम्ब प्रशासन के संज्ञान में लाए ताकि वस्तुस्थिति पर त्वरित नियंत्रित किया जा सके।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जुलूस और चल समारोह जिस रूट से निकलेंगे उस मार्ग पर कहीं भी जर्जर भवन व छज्जा ना हो का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अन्य जिलो मंे घटित दुर्घटनाओ को रेखांकित करते हुए कहा कि चल समारोह जुलूस को देखने के लिए कई बार छज्जो पर अधिक संख्या में नागरिक चढ़ जाने के फलस्वरूप जीर्ण-शीर्ण छज्जे गिरने से अप्रिय घटना घटित हो जाती है अतः ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में ही जीर्ण-शीर्ण भवनो ओर छतो को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व वर्षानुसार सभी समारोह के आयोजन पूर्व विधिवत सूचनाएं जिला प्रशासन को अवश्य दी जाए और ऐसे आवेदन जहां अनुमति की आवश्यकता है उस क्षेत्र के एसडीएम से विधिवत प्राप्त की जाए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि त्यौहार खुशियों के प्रतीक है अतः जिले के सभी नागरिक सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मिलकर त्यौहारो को मनाएंगे और जिले की शांति मिसाल को बरकरार रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने बैठक में कहा कि सभी बडे आयोजन स्थलों पर सीसी कैमरे लगाए जाएं ताकि निगरानी करने में और सुरक्षा के पाइंट व्यू से मदद मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहे जो सोशल मीडिया पर प्रसारित होती है से स्वंय बचे और दूसरो को सुरक्षित रहने की सीख दें। यदि कहीं किसी के द्वारा किसी भी प्रकार से अप्रिय स्थिति को निर्मित करने के संकेत नजर आते है तो अविलम्ब जानकारी में लाएं ताकि हालातो पर तुरंत नियंत्रण किया जा सकें।
उन्होंने प्रतिमा स्थल की सुरक्षा मंें आयोजक समिति के सदस्य भी सहयोग करे की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि चल समारोह में किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति स्थापित स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध मंे भी समिति के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
यातायात
त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए पृथक से थाना स्तर पर बैठक आहूत की जाएगी वही नियत स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए आवारा पशुओं और सुअरों की धरपकड़ की जाएगी।
घाटो पर सुरक्षा के प्रबंध
बेतवा नदी के चिन्हित घाटो सहित अन्य बडे सरोवरो पर सुरक्षा के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं खासकर विशेष स्नान दिवसों पर सुरक्षा मंें किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए पूर्व में ही गोताखोरो एवं होमगार्ड सैनिको की तैनाती सुनिश्चित कराई जाएं।
