स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 25 सितम्बर होने वाले स्वच्छता जन आंदोलन हेतु बैठक आयोजित
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 25 सितम्बर होने वाले स्वच्छता जन आंदोलन में लोगों को जोड़ने हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से ए.पी.एम श्री अंकित रावत एवं नगरीय क्षेत्र टीकमगढ़ की समस्त आशा कार्यकर्ता बहिनों से चर्चा कर स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाये जाने हेतु 25 सितम्बर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को अभियान से जुड़ने की अपील की गई।
इस अवसर पर उपयंत्री सूश्री जेबा मंसूरी, सह-वर्ग 3 श्री विजय यादव, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, श्री अनिल श्रींवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
