कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Advertisement

(उमरिया) कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में नाबार्ड से आए अधिकारी विकास कुमार जैन द्वारा एग्री क्लिनिक और एग्री बिजनेस केंद्र ,अनुदान उक्त योजना को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिले को प्राप्त वार्षिक साख योजना , लक्ष्य के विरुद्ध प्रथम तिमाही में 40 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। बैठक में कलेक्टर द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रसार प्रचार हेतु निर्देशित किया गया तथा त्वरित लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिले में संबंधित विभागों को 150 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध बैंकों में आवेदन प्रस्तुत करने तथा त्वरित बैंकों द्वारा स्वीकृति एवं वितरण करने हेतु निर्देश दिए। उनहेेने कहा कि बैंकों में आरआरसी प्रकरण दर्ज है जिसमें सभी बैंकर्स तहसीलदारों से संपर्क कर वसूली करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए । बैंकों द्वारा 63 करोड़ का आरआरसी प्रकरण दर्ज है जिसमें तहसीलदारों द्वारा वसूली से जिला की रेवेन्यू बढ़ाने की बात कही। साथ ही बैंकों को रिकवरी राशि की ब्रिस्क राशि अविलंब जमा करने की बात कही,। आरबीआई भोपाल से आए रामनागर द्वारा बैंकर्स को आरकेवायसी पेंडेंसी खत्म करने हेतु प्रयास करने की बात कही।जिले की सीडी रेसियो 34प्रतिशत जिसे बढ़ाने हेतु महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा खनिज विभाग को व्यापारियों से बैठक कर जिले के बैंकों में ऋण कराने में सहयोग करने हेतु कलेक्टर ने निर्देष दिए। एसबीआई आरसेटी संस्था द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें क्रेडिट लिंकेज कराने में विभाग रुचि लेकर प्रशिक्षित युवाओ को व्यवसाय में सहयोग प्रदान के लिए निर्देशित किया गया । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह , आरबीआई भोपाल से एलडीओ रामनागर , नाबार्ड से डीडीएम विकास कुमार जैन , तथा जिले के संबंधित समस्त विभाग प्रमुख, महाप्रबंधक,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र उमरिया, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग,उप संचालक पशुपालन विभाग,सहायक उप संचालक उद्यानिकी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक ,मत्स्य विभाग, एवं समस्त शाखा प्रबंधक , एसबीआई मुख्य प्रबंधक निशांत बाजपेई उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सेवक राम सोनवानी द्वारा किया गया तथा सभी अधिकारियों को आभार धन्यवाद के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें