जैतहरी महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान का हुआ शुभारंभ
अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं को बताया गया स्वच्छता का महत्व
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू खान ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात् अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के आसपास साफ-सफाई का कार्य किया। इसके अलावा स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु नारे भी लगाए।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अधिकारी श्री बृजेश द्विवेदी ने किया और स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
