पितृ मोक्ष अमावस्या की तैयारी को लेकर कलेक्टर और एसपी ने हंडिया के घाटों का किया निरीक्षण

(हरदा) पितृ मोक्ष अमावस्या पर हर साल नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब लगा रहता है। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं एसपी श्री शशांक ने शुक्रवार को हंडिया में लगने वाले दो दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा हंडिया के घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने सभी घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए तथा पार्किंग की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रमुख नर्मदा घाटों पर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बेरिकेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर चलित शौचालय की व्यवस्था करने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश उपस्थित अधिकारियो को दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने सभी घाटों पर गोताखोर रखने, नाव में पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए।  उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष निगरानी रखी जावे, जिससे कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए तथा किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें