गोवंश तस्करी, बेटियों की सुरक्षा, ड्रग्स अपराध रोकना, पहली प्राथमिकता: एसपी अवधेश प्रताप सिंह

Advertisement

प्रतिष्ठत संस्थानों में CCTV कैमरा एवं दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने को लेकर मैहर पुलिस अधीक्षक ने की जिले वासियो से अपील

(मैहर) जिले के नवागत एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली पत्रकार वार्ता में अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि ड्रग्स अपराध, बेटियों की सुरक्षा और गोवंश तस्करी रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ कहा कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी समान है।

एसपी श्री सिंह ने कहा कि पत्रकार पुलिस को 70 प्रतिशत जानकारी उपलब्ध कराते हैं और इस सहयोग से ही अपराध नियंत्रण और निवारण में मदद मिलती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। यातायात से संबंधित श्री सिंह ने कहा कि बाइक व स्कूटी चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य किया जाएगा जिससे नागरिकों को सुरक्षा व दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि ड्रग्स से जुड़े मामलों, गोवंश तस्करी और बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने सराफा एवं प्रतिष्ठित संस्थानों व कारोबारियों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकानों के अंदर और बाहर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं। इससे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान करने में बड़ी मदद मिलेगी। आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि मेले को लेकर भी उन्होंने सुरक्षा की विस्तृत योजना साझा की। एसपी ने बताया कि मेले में लाखों श्रद्धालु मां शारदा देवी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी।

पत्रकार वार्ता के अंत में उपस्थित पत्रकार साथियों ने पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था की अपेक्षा जताई।

✍️ प्रवीण गौतम
पत्रकार, मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें