ग्रीन मैहर – क्लीन मैहर की दिशा में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करें: सीएमओ सुषमा मिश्रा

Advertisement

सीएमओ सुषमा मिश्रा की देखरेख में नगरपालिका मैहर का स्वच्छता महायज्ञ

(मैहर) नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर मां शारदा धाम में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन सुनिश्चित है। इस विराट धार्मिक मेले को सुव्यवस्थित स्वच्छ एवं सौंदर्यपूर्ण स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका परिषद मैहर ने विशेष देर रात्रि महासफाई अभियान प्रारम्भ किया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सुषमा मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान ने नगर के परिदृश्य को नई आभा प्रदान की है। रात्रिकालीन समय में भी नगर के मुख्य मार्गों चौक-चौराहों तथा मंदिरमार्ग को जल-टैंकरों द्वारा धोकर स्वच्छ किया जा रहा है जिससे पैदल या लेटकर आने वाले मां के भक्त को कोई भी असुविधा नही हो यह प्रयास प्रथमतः रहेगा। साथ ही डिवाइडरों एवं लोहे की जालियों को धूल-मुक्त कर आकर्षक रूप प्रदान किया जा रहा है।

अपशिष्ट प्रबंधन की दृष्टि से फिनायल तथा अन्य कीटाणुनाशक रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे नगर वासियों एवं दर्शनार्थियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके लिए आरक्षित सफाईकर्मी दल पूर्ण सक्रियता से कार्यरत है। मैहर नगर पालिका का यह सतत प्रयास केवल शहरी स्वच्छता का द्योतक नहीं, वरन् मां शारदा धाम की गरिमा तथा श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा का पावन उपक्रम है। सीएमओ सुषमा मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान नगर को स्वच्छता-आदर्श के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध हो रहा है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सुषमा मिश्रा ने नगरवासियों से अपील की है कि आगामी नवरात्रि मेले में जब लाखों श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन हेतु नगर में पधारेंगे तब हम सभी का दायित्व है कि उन्हें एक स्वच्छ, सुन्दर और स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करें। यह कार्य केवल नगर पालिका के प्रयासों से संभव नहीं, अपितु नागरिकों की सहभागिता से ही पूर्ण होगा। अतः नगरवासी अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में सहयोग दें और ग्रीन मैहर – क्लीन मैहर की दिशा में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करें।

✍️ विजय अग्रवाल, पत्रकार मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें